Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

थाना शिकोहाबाद में दर्ज चर्चित मुकदमे में विवेचक द्वारा की गयी लापरवाही की जांच करेंगे एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी

थाना शिकोहाबाद में दर्ज चर्चित मुकदमे में विवेचक द्वारा की गयी लापरवाही की जांच करेंगे एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी
X


फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद में दर्ज मुअस 55/25 में मुकदमे की विवेचना में वरती गई लापरवाही के आरोपों के बाद अब मामले की जांच जनपद के चर्चित और तेजतर्रार अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनुज चौधरी को सौंप दी गई है। जांच उच्च अधिकारी को मिलने के बाद वादी सुघर सिंह पत्रकार को न्याय मिलने की उम्मीद जागी है।

इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुघर सिंह ने कहा कि थाना शिकोहाबाद में दर्ज मुकदमे की विवेचना में गंभीर लापरवाही बरती गई, जिससे उन्हें न्याय मिलने में बाधा उत्पन्न हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों और साक्ष्यों पर समुचित ध्यान नहीं दिया गया। जब कि घटना से जुड़े साक्ष्य आज भी मौजूद है। विवेचक सीओ प्रवीण कुमार तिवारी को जो साक्ष्य उपलब्ध कराए गए उन साक्ष्यों को नष्ट कर दिया गया। इस मामले की शिकायत वादी सुघर सिंह पत्रकार द्वारा 1 वर्ष में लगभग 100 प्रार्थना पत्र भेजकर प्रदेश के उच्चाधिकारियों से की गई लेकिन कोई जांच नही हुई। सभी प्रार्थना पत्रों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया गया। यहां तक कि सीओ शिकोहाबाद प्रवीण कुमार तिवारी ने उक्त प्रार्थना पत्रों में कार्यवाही की जनसूचना भी नही दी। अब सुघर सिंह पत्रकार ने लापरवाही करने वाले दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही के लिए शासन को पत्र लिखा है। और फिरोजाबाद के पुलिस अधिकारियों पर प्रार्थना पत्र गायब करने व अभियुक्तों की मदद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा है।

👉 "अब निष्पक्ष जांच की उम्मीद” — सुघर सिंह

सुघर सिंह ने कहा कि जैसे ही जांच की जिम्मेदारी एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी को सौंपी गई, उन्हें न्याय की उम्मीद जगी है। उनके अनुसार, “अनुज चौधरी एक निष्पक्ष और दबावमुक्त अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। मुझे विश्वास है कि वे बिना किसी प्रभाव में आए साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच करेंगे और सत्य को सामने लाएंगे।”

उन्होंने बताया कि मामले से जुड़े सभी दस्तावेज, प्रमाण और अन्य साक्ष्य जांच अधिकारी को उपलब्ध करा दिए गए हैं तथा पूरे घटनाक्रम से उन्हें विस्तार से अवगत करा दिया गया है। और ब्यान भी दर्ज करा दिया है । एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने आश्वस्त किया है कि जांच पूरी तरह साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

जनपद में अनुज चौधरी की पहचान एक सख्त, पारदर्शी और कार्यकुशल अधिकारी के रूप में है। पूर्व में भी उन्होंने कई मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई कर विश्वास अर्जित किया है। यही कारण है कि इस प्रकरण में जांच उनके पास आने के बाद पत्रकार समाज में भी सकारात्मक संदेश गया है।

Next Story
Share it