कैंसर दिवस व नशा मुक्ति अभियान के अवसर पर मेधावी छात्राओं को साइकिल वितरण

अयोध्या। अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के ऐमी आलापुर में कैंसर दिवस एवं नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अवसर पर समाजसेवी संस्थान अयोध्याधाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव द्वारा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुरेश यादव ने कहा कि समाज सेवा ही सच्ची राष्ट्र सेवा है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा निरंतर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए साइकिलों के साथ-साथ पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर मेधावी छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई।
उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि शिक्षित बालिकाएं दो परिवारों को रोशन करती हैं। श्री यादव ने जानकारी दी कि संस्था द्वारा अब तक हजारों साइकिलों का वितरण किया जा चुका है। इसके साथ ही कंबल वितरण सहित गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की निरंतर सहायता की जा रही है। संस्था का उद्देश्य समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाना है।
कार्यक्रम के दौरान कैंसर से बचाव के उपायों तथा नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर सैकड़ों महिलाओं को कंबल का वितरण किया गया।
कार्यक्रम आयोजक मां अन्नपूर्णा सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजेश चौबे एवं ‘ब्लड मैन’ के नाम से प्रसिद्ध आकाश गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत माल्यार्पण कर राजेश चौबे एवं आकाश गुप्ता द्वारा किया गया।
इस अवसर पर राकेश पांडेय, राम सिंह यादव, बजरंगी यादव, सोमई निषाद, दुर्गा निषाद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मेधावी छात्राओं को मिली साइकिलें
कार्यक्रम के दौरान दिव्या दुबे, जासमीन, बबीता निषाद, आस्था तिवारी, प्रतीक्षा तिवारी सहित अन्य मेधावी छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई।




