Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

झांसी दिवस पर ग्रामीण राजनीति को मिला नया विज़न, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया पुस्तक का विमोचन

झांसी दिवस पर ग्रामीण राजनीति को मिला नया विज़न, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया पुस्तक का विमोचन
X

इंजी. भारती आर्य और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर प्रकाश पांडेय की पुस्तक ने जोड़ा AI, सेवा और नेतृत्व का सेतु

झांसी। ऐतिहासिक झांसी दिवस (31 जनवरी 2026) के अवसर पर नगर निगम एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक एवं वैचारिक कार्यक्रम में ग्रामीण भारत की राजनीति को नई दिशा मिली। इस अवसर पर इंजीनियर भारती आर्य और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर व ‘AI Adventures’ सीरीज के लेखक प्रकाश पांडेय द्वारा सह-लिखित पुस्तक “ग्रामीण भारत की राजनीति: सेवा से नेतृत्व तक” का भव्य विमोचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह ने पुस्तक की सराहना करते हुए इसे विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कृति बताया।

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सोशल मीडिया पर किया प्रोत्साहित

उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण कैबिनेट मंत्री, माननीय श्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने पुस्तक के नवीन दृष्टिकोण की सराहना करते हुए इसे अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर साझा कर लेखकों को प्रोत्साहित किया। मंत्री जी ने कहा कि तकनीक और ग्रामीण सेवा का यह मेल 'विकसित भारत' के संकल्प को सिद्ध करने में सहायक होगा।

AI और ग्रामीण राजनीति का संगम

सह-लेखक प्रकाश पांडेय, जो अपनी प्रसिद्ध 'AI Adventures' सीरीज और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए जाने जाते हैं, ने पुस्तक के तकनीकी पक्ष को मजबूती प्रदान की है। उन्होंने बताया कि इस पुस्तक में पहली बार ग्रामीण राजनीति को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा एनालिटिक्स और आधुनिक गवर्नेंस के नजरिए से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा, "मेरा उद्देश्य AI की शक्ति को बुंदेलखंड के हर गाँव तक पहुँचाना है।"

सेवा से नेतृत्व की मिसाल

लेखिका इंजीनियर भारती आर्य ने अपने एक दशक के राजनीतिक और सामाजिक अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि सेवा ही नेतृत्व की असली बुनियाद है। उन्होंने पुस्तक के माध्यम से युवाओं को राजनीति में शुचिता और तकनीक के साथ आने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति

महापौर श्री बिहारी लाल आर्य की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं !

प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने इस पुस्तक को 'स्मार्ट विलेज 2040' के सपने को साकार करने वाली एक ऐतिहासिक रचना बताया। लेखकों ने अंत में सभी अतिथियों और विशेष रूप से माननीय मंत्री जी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में झांसी नगर आयुक्त आकांक्षा राणा, अन्य प्रशासनिक अधिकारियों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से प्रखर वक्ता डॉ नीति शास्त्री जी, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष श्री हरगोविंद कुशवाहा, विधायक श्री रवि शर्मा, एम एल सी श्री रामतीर्थ सिंघल, एम एल सी श्री डॉ. बाबूलाल तिवारी, एम एल सी श्रीमती रमा निरंजन, उ प्र उपभोक्ता सहकारी संघ के सभापति श्री जमुना कुशवाहा, श्री संजीव श्रृंगीऋषि, जिला अध्यक्ष श्री सुधीर सिंह एवं श्री प्रदीप पटेल, जिला महामंत्री श्री अमित साहू, उपसभापति आशीष तिवारी, समस्त पार्षदगण उपस्थित रहे।

Next Story
Share it