Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

अयोध्या पब्लिक सेवा संस्थान का सम्मान समारोह व कंबल वितरण अभियान संपन्न

अयोध्या पब्लिक सेवा संस्थान का सम्मान समारोह व कंबल वितरण अभियान संपन्न
X

मुख्य अतिथि एआरटीओ प्रशासन डॉ. आरपी सिंह ने किया समापन कार्यक्रम का शुभारंभ

अयोध्या। शीतलहर से राहत देने के उद्देश्य से अयोध्या पब्लिक सेवा संस्थान द्वारा चलाया गया कंबल वितरण अभियान 1 दिसंबर से 31 जनवरी तक सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। अभियान के समापन अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. आरपी सिंह (एआरटीओ प्रशासन, अयोध्या) ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर संस्थान के संरक्षक राकेश श्रीवास्तव, अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, रामकुमार, ललित तिवारी, बबीता यादव, डॉ. नीति श्रीवास्तव एवं निखिल श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कंबल वितरण अभियान में सहयोग करने वाले समाजसेवियों और दानदाताओं को सम्मानित किया गया।

संस्थान द्वारा बताया गया कि सर्दी के पूरे मौसम में अयोध्या राम जन्मभूमि क्षेत्र सहित बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन, मंदिरों, मस्जिदों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर ठंड से परेशान जरूरतमंदों को चिन्हित कर कंबल उपलब्ध कराए गए। इसके साथ ही चाय वितरण और खिचड़ी जैसे राहत कार्य भी निरंतर जारी रहे, ताकि शीतलहर के दौरान कोई भी व्यक्ति बेसहारा न रहे।

संस्थान के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने संयुक्त रूप से बताया कि यद्यपि अब सर्दियों का मौसम समाप्त हो चुका है, लेकिन यदि किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को अब भी कंबल की आवश्यकता हो, तो वह संस्था से दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर सकता है। सूचना मिलते ही संबंधित व्यक्ति तक कंबल उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों ने अयोध्या पब्लिक सेवा संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की निरंतर सामाजिक सेवा समाज में सकारात्मक बदलाव की मिसाल है और अन्य संस्थाओं को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।

Next Story
Share it