Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

राम जानकी मंदिर में भव्य श्रीराम कथा एवं मानस पाठ का आयोजन

राम जानकी मंदिर में भव्य श्रीराम कथा एवं मानस पाठ का आयोजन
X


सोनभद्र जनपद में स्थित राम जानकी मंदिर में षष्ठम वर्ष के अवसर पर श्रीराम कथा, श्रीराम चरित मानस पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन दिनांक 26 जनवरी 2026 से 05 फरवरी 2026 तक आयोजित होगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ 26 जनवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे कलश शोभा यात्रा के साथ किया जाएगा। इसके उपरांत 27 जनवरी 2026 को प्रातः 7:00 बजे मण्डप प्रवेश पूजन सम्पन्न होगा। उसी दिन प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक श्रीराम चरित मानस पाठ एवं श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। सायंकाल 6:30 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।

इस पावन आयोजन में मानस मर्मज्ञ एवं कथावाचक श्री नीरजानंद महाराज (वाराणसी) मुख्य वक्ता के रूप में श्रद्धालुओं को रामकथा का रसपान कराएंगे। कार्यक्रम के प्रधान पुजारी एवं मंच संचालक पं. नीरज मिश्र (निरंजन शास्त्री) होंगे।

मानस पाठ का वाचन मानस हंस श्री श्यामलाल पाठक द्वारा किया जाएगा, जबकि पाठयकर्ताओं में ब्राह्मणगण आचार्य पं. मनोहर प्रसाद मिश्र एवं आचार्य पं. राजन पाठक प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे।

आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालुजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर तन, मन एवं धन से सहयोग कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।





Next Story
Share it