Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नगर निगम में एक कर्मी पर नौकरी करने का आरोप

फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नगर निगम में एक कर्मी पर नौकरी करने का आरोप
X


अयोध्या।

अयोध्या नगर निगम के प्रकाश विभाग में कार्यरत एक कर्मी पर फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी प्राप्त करने का गंभीर आरोप लगा है। यह आरोप शिकायतकर्ता अरविंद कुमार पुत्र देवी प्रसाद, निवासी चक्रसेनपुर खपरोजा बाजार, अयोध्या ने लगाया है।

अरविंद कुमार के अनुसार राम प्रकाश सैनी ने कथित रूप से फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र के सहारे नगर निगम के प्रकाश विभाग में सीढ़ी लाइनमैन के पद पर नियुक्ति प्राप्त की। उनका कहना है कि राम प्रकाश सैनी पिछले कई वर्षों से इसी पद पर कार्यरत हैं।

पीड़ित पक्ष द्वारा इस संबंध में नगर निगम सहित शासन-प्रशासन के उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत दी गई है। शिकायतकर्ता का दावा है कि जब संबंधित विद्यालय से प्रमाण पत्र के संबंध में जानकारी ली गई, तो विद्यालय प्रशासन ने लिखित रूप से स्पष्ट किया कि उनके यहां राम प्रकाश सैनी के नाम से कोई पुराना रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है और न ही उनके द्वारा कोई प्रमाण पत्र जारी किया गया है।

इस मामले में शिकायतकर्ता अरविंद कुमार के पिता देवी प्रसाद ने कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित कर्मी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जानी चाहिए, उससे वेतन की रिकवरी होनी चाहिए तथा आवश्यक होने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जानी चाहिए।

फिलहाल मामले की शिकायत संबंधित विभागों को सौंप दी गई है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।

Next Story
Share it