Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

श्री लड्डू गोपाल धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट आश्रम में श्रीरामकथा का भव्य आयोजन

श्री लड्डू गोपाल धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट आश्रम में श्रीरामकथा का भव्य आयोजन
X


अयोध्या। श्री लड्डू गोपाल धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट आश्रम में श्रीराम कथा का शुभ एवं भव्य आयोजन किया गया। यह धार्मिक आयोजन भावनगर (गुजरात) से पधारे राम भक्तों के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान सुप्रसिद्ध कथा वक्ता भावेश भाई जी ने भगवान श्रीराम की दिव्य कथा का रसपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन से हमें सत्य, धर्म, करुणा और माता-पिता के सम्मान का संदेश मिलता है, जिसे आत्मसात कर समाज और राष्ट्र का कल्याण किया जा सकता है।

कथा वक्ता भावेश भाई जी ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के बाद समस्त सनातनियों एवं राम भक्तों को परिवार सहित अयोध्या आकर भगवान श्रीराम के दर्शन अवश्य करने चाहिए। इस अवसर पर यजमानों द्वारा कथा वक्ता का विधिवत स्वागत एवं सम्मान किया गया।

श्री लड्डू गोपाल धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट आश्रम के अध्यक्ष एवं आश्रम के संचालक पंडित पुरोहित प्रदीप महाराज ने कथा वक्ता भावेश भाई जी सहित भावनगर (गुजरात) से आए सभी राम भक्तों का अंगवस्त्र एवं प्रसाद भेंट कर स्वागत किया तथा कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर भावनगर, गुजरात से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्रीराम कथा का श्रवण किया तथा अयोध्या के विभिन्न मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन कर अपने जीवन को धन्य किए.

Next Story
Share it