Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश की विकास योजनाओं पर आधारित विकास प्रदर्शनी का ब्लॉक प्रमुख ने किया शुभारंभ

उत्तर प्रदेश की विकास योजनाओं पर आधारित विकास प्रदर्शनी का ब्लॉक प्रमुख ने किया शुभारंभ
X

भगवन्त यादव, संवाददाता | कुशीनगर

उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों, उपलब्धियों एवं विकास कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक परिसर में सूचना विभाग, उत्तर प्रदेश (लखनऊ) द्वारा एक विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख शेषनाथ यादव ने फीता काटकर किया।

प्रदर्शनी में केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को चित्रों एवं जानकारी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख शेषनाथ यादव ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार, गरीब परिवारों की महिलाओं को गैस कनेक्शन सहित अनेक योजनाओं की जानकारी प्रदर्शनी के माध्यम से आम जनता को दी गई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रामाधार राजभर, ग्राम प्रधान राजेश सिंह, विजय यादव, बाल गोविंद सैनी, योगेंद्र, सीडीपीओ श्रीमती सुभद्रा श्रीवास्तव, मीना देवी, एडीओ पंचायत नेबुआ नौरंगिया सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Next Story
Share it