भाजपा नेता पंकज प्रकाश बने बलदेव विधानसभा के प्रांतीय परिषद सदस्य, क्षेत्र में खुशी की लहर

बल्देव/मथुरा। (तुलसीराम)
मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने मथुरा जनपद की बलदेव विधानसभा के विधायक पूरन प्रकाश के पुत्र एवं भाजपा नेता पंकज प्रकाश को प्रांतीय परिषद सदस्य मनोनीत किया। मनोनयन की औपचारिक घोषणा के साथ ही बलदेव क्षेत्र एवं पूरे मथुरा जनपद में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई।
पंकज प्रकाश ने जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूर्ण निष्ठा और कार्यशैली के साथ काम करेंगे।
मनोनयन के बाद बलदेव में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के अनेक प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और ग्राम प्रमुखों ने पंकज प्रकाश का स्वागत किया। समारोह में सहभागिता करने वालों में बलदेव ब्लॉक विधायक प्रतिनिधि लेखराज सिंह, राया ब्लॉक प्रतिनिधि अनिल रावत, फरह ब्लॉक प्रतिनिधि सुरेश तरकर, होशियार प्रधान अवैरनी, अजय प्रधान, देवेंद्र परिहार, नरेंद्र गोयल, देवी सिंह, विनीत पाराशर, अजीत पहलवान, खेम सिंह प्रधान, बलवीर बाबा, मनीषा पाराशर, लखेंद्र सिंह, राहुल वैदिक, माखन छोंकर, नीरज चौधरी, रामकिशोर, मानवेंद्र प्रधान, विकास प्रधान, विपिन प्रधान, कर्मवीर छोंकर, पीतम काका और कै॰ सी शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंकज प्रकाश के मनोनयन से बलदेव विधानसभा में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।




