Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

साकेत बुद्ध विहार में यादव चौधरी संघ सम्मान का हुआ भव्य आयोजन

साकेत बुद्ध विहार में यादव चौधरी संघ सम्मान का हुआ भव्य आयोजन
X


अयोध्या। साकेत बुद्ध विहार,माझा बरहटा ग्राम नेऊर में पार्षद मिथलेश यादव उर्फ़ सोनू यादव का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में यादव चौधरी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामकरन चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पार्षद सोनू यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामकरन चौधरी एवं उपस्थित सभी चौधरी समाज के सदस्यों का साफा एवं साल पहनाकर सम्मान किया। इसके उपरांत भोजन दान कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन की भूमिका साकेत बुद्ध विहार के अध्यक्ष श्री अरविंद यादव ने निभाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी एकता, भाईचारा और सहयोग की भावना को नई दिशा मिलती है।

मुख्य अतिथि श्री रामकरन चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा पीढ़ी समाज के विकास में अग्रणी भूमिका निभा सकती है, बशर्ते वे सेवा और समर्पण की भावना से कार्य करें। उन्होंने सोनू यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं चौधरी संघ के सदस्य बृजेश यादव चौधरी गंगाराम चौधरी राम केवल चौधरी घनश्याम यादव अशोक यादव चौधरी वंश बहादुर चौधरी रामानंद चौधरी अशोक चौधरी दिनेश चौधरी हरी नारायण चौधरी राम बहादुर चौधरी गंगाराम चौधरी राम जग चौधरी ब्रह्मदिन चौधरी गंगाराम चौधरी अजय कुमार चौधरी सूरजपाल चौधरी रामचंद्र चौधरी नवमी चौधरी इंद्र कुमार चौधरी रामजन्म चौधरी ओमवीर चौधरी अनंत राम चौधरी रामजग चौधरी बृजलाल चौधरी इच्छाराम चौधरी बलराम चौधरी गोली चौधरी भुनेश्वर यादव चौधरी मस्तराम चौधरी मुन्ना चौधरी राम केवल चौधरी रामबरन चौधरी संदीप चौधरी देशराज चौधरी आदर्श चौधरी अंशुमन चौधरी राजबली चौधरी मस्तराम चौधरी रामचंद्र चौधरी राम जगत चौधरी पूर्व प्रधान देशराज यादव उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में सभी ने मिलकर साकेत बुद्ध विहार परिसर में सामूहिक भोजन का आनंद लिया।

Next Story
Share it