प्रधानमंत्री मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
BY Suryakant Pathak8 Nov 2025 2:02 PM GMT

X
Suryakant Pathak8 Nov 2025 2:02 PM GMT
नई दिल्ली, 8 नवम्बर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह वरिष्ठ भाजपा नेता और भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी के आवास पहुँचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी।
पीएम मोदी ने आडवाणी जी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में राष्ट्र सेवा और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री ने उन्हें भारतीय राजनीति का प्रेरणास्रोत बताया।
आडवाणी जी का जन्म 8 नवम्बर 1927 को कराची (अब पाकिस्तान में) हुआ था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के गठन और संगठन निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में पार्टी ने देशभर में वैचारिक मजबूती और राजनीतिक विस्तार पाया।
भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी आडवाणी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं और उनके योगदान को नमन किया।
Next Story




