टोल प्लाजा कर्मियों की अभद्रता के विरोध में किसान यूनियन का धरना, टोल मैनेजर ने मांगी माफी

बिलारी (वारिस पाशा):
मोहम्मद इब्राहिमपुर टोल प्लाजा पर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने टोल कर्मियों द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।
धरने की अगुवाई यूनियन के मंडल सचिव आशु बालियान ने की। प्रदर्शन की सूचना पर कोतवाली प्रभारी पौधे प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया।
बाद में टोल मैनेजर सोनू यादव और यूनियन पदाधिकारियों के बीच वार्ता हुई। टोल मैनेजर ने टोल कर्मियों की ओर से किए गए अभद्र व्यवहार पर खेद व्यक्त किया और भविष्य में यूनियन पदाधिकारियों एवं किसानों से सम्मानजनक व्यवहार का आश्वासन दिया।
टोल प्रबंधन की ओर से माफी मिलने के बाद यूनियन पदाधिकारी और कार्यकर्ता धरना समाप्त कर अपने-अपने गंतव्यों को लौट गए।
धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से चौधरी भयराज सिंह (पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष), आशू बालियान (मंडल सचिव), साजिद खान बब्लू (नगर अध्यक्ष, कुंदरकी), राघव चौधरी (ब्लॉक महामंत्री, कुंदरकी), टीनू प्रधान (जिला उपाध्यक्ष), तसलीम बाबा (वरिष्ठ ब्लॉक उपाध्यक्ष) सहित श्यामवीर यादव, अंकुश चौधरी, अजीत चौधरी, अर्जुन सिंह, सतवीर दहिया, जीशान पाशा आदि सैकड़ों किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर: वारिस पाशा, बिलारी




