Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में मां सरयू की नित्य आरती का शुभारंभ

अयोध्या में मां सरयू की नित्य आरती का शुभारंभ
X

अयोध्या के संत तुलसीदास घाट (कच्चा घाट) पर मां सरयू की नित्य आरती का उद्घाटन समाजसेवी सुरेश यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज के उत्तराधिकारी शिष्य महंत कमल नयन दास जी महाराज मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

आरती में बड़ी संख्या में संतों, महंतों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जैसे ही मां सरयू की आरती शुरू हुई, घाट “जय मां सरयू” के जयघोषों से गूंज उठा। आयोजकों ने बताया कि यह नित्य आरती अब प्रतिदिन नियमित रूप से संपन्न होगी।

मुख्य अतिथि सुरेश यादव (अयोध्या धाम समाजसेवी संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अयोध्या विधानसभा प्रत्याशी) ने कहा कि श्रीराम की नगरी में भक्ति, संस्कृति और श्रद्धा का युग लौट आया है। उन्होंने घोषणा की कि आगामी देव दीपावली पर्व पर 5100 दीपों से भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा।

इस आयोजन में महंत राजकुमार दास जी महाराज, गोविंद पांडे, और अन्य संत-महंत भी उपस्थित रहे।

आरती का संचालन सीताराम पांडेय उर्फ बबलू महाराज और अंकुर पांडे ने संभाला।

बबलू महाराज ने बताया कि पिछले वर्ष पुष्य नक्षत्र में यह संकल्प लिया गया था कि श्रीराम मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद मां सरयू की नित्य आरती आरंभ की जाएगी — और आज वह संकल्प पूर्ण हुआ।

इस मौके पर रामजश मांझि, दुर्गेश पांडे (अध्यक्ष, पुरोहित संघ अयोध्या), प्रदीप पांडे, सुरेंद्रनाथ तिवारी, राजकुमार गुप्ता, सरदार गुरबख्श सिंह, मनीष त्रिपाठी (आरती व्यवस्थापक), संगीत संचालक रोहित, आलोक पांडे, हेमंत वर्मा, वासुदेव यादव, आरपी सिंह, बी.पी. सिंह, और अंकुर पांडे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Next Story
Share it