Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

रॉयल पब्लिक स्कूल में दीपावली पर पहलगाम के शहीदों को किया गया याद

रॉयल पब्लिक स्कूल में दीपावली पर पहलगाम के शहीदों को किया गया याद
X

छात्रों ने रंगोली बनाकर और दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि

बिलारी। नगर के डाकबंगले के निकट स्थित रॉयल पब्लिक स्कूल में शनिवार को दीपावली का पर्व नम आंखों से मनाया गया। विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं ने रंगोली बनाकर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके नाम पर दीप प्रज्ज्वलित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कॉलेज चैयरमैन एवं बिलारी विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने भी पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को याद करते हुए दीप जलाए।

विधायक फहीम इरफान ने कहा कि “22 अप्रैल 2025 को पहलगाम हादसे में शहीद हुए 26 नागरिकों के परिवार इस दीपावली पर अपने प्रियजनों की कमी को महसूस करेंगे। हमें उनकी कुर्बानी को याद रखते हुए अपने जीवन में प्रकाश फैलाना चाहिए। दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।”

इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक मोहम्मद हस्सान उर्फ फैजी, प्रधानाचार्य एम. कुमार, तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं में जावेश आलम, मोहम्मद अली, आरिफ, आसिम, पीयूष, आर्यंश, नूर जहां, कामना, उषा, निखलेश शर्मा, अमन जौहरी, निशा ठाकुर, अजरा खान, सुबोध, शकील, शीतल, सुमायला, आयुषी, नेहा, उमूल, दिव्या, अमत, शिवानी, नेहा नाज, जिया, नेहा आदि उपस्थित रहे।

वारिस पाशा

Next Story
Share it