मुंबई : दादर स्टेशन पर स्वच्छता व जनजागृति अभियान

रिपोर्ट : विजय तिवारी
प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू सेवा पखवाड़ा और महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजन
मुंबई। दादर स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 12 पर स्वच्छता और जनजागृति अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान भारत के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से प्रारंभ हुए सेवा पखवाड़ा और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर वरिष्ठ आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने सक्रिय भागीदारी निभाई। आयोजन की पहल युवा जन मंच 9 के अध्यक्ष रमाकांत गुप्ता द्वारा की गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी देवमनी तिवारी, सामी शेख, प्रभाकर राय, खुशबू परमार, जयप्रकाश दुबे और राजेश कुमकर उपस्थित रहे।
महात्मा गांधी सदैव स्वच्छता को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे। उनकी 150वीं जयंती से लेकर अब तक स्वच्छ भारत अभियान एक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। दादर स्टेशन पर आयोजित यह कार्यक्रम सिर्फ सफाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यात्रियों और नागरिकों को जागरूक कर स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश भी दिया।