Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

शताब्दी वर्ष पर आरएसएस जगायेगा नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण की अलख


दिसम्बर माह में होगा विश्व का सबसे बड़ा ग्रह सम्पर्क अभियान

विजयादशमी से लेकर पूरे वर्ष चलेगा संघ शताब्दी वर्ष का कार्यक्रम

134 मंडल एवं नगर केंद्र की 47 बस्तियों में आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

अनुराग गुप्ता

बहराइच। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना का 100वां वर्ष विजयदशमी 2 अक्टूबर को पूर्ण हो रहा है । शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में संपूर्ण जनपद में विविध प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन पूरे वर्ष होंगे।

शताब्दी वर्ष कार्यक्रम का उद्घाटन 2 अक्टूबर विजयादशमी के दिन होगा, इस दिन विभिन्न मंडल /न्याय पंचायत एवं बस्ती स्तर पर कार्यक्रम अयोजित कर स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन भी निकाला जाएगा।

विभाग प्रचार प्रमुख अतुल गौड़ ने बताया कि सामर्थ्यवान राष्ट्र के रूप में भारत को परम वैभव पर ले जाने हेतु संघ संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार जी ने सन 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्य प्रारंभ किया था। डॉ जी ने व्यक्तित्व निर्माण की एक अद्वितीय कार्य पद्धति विकसित की जो हमारी सनातन परंपराओं और मूल्यों के परिपेक्ष में राष्ट्र निर्माण का तप बन गया। हमारा सौभाग्य है कि हम इस पवित्र कार्य के एक घटक है हमारे लिए यह भी गौरव की बात है कि हम सभी शताब्दी वर्ष के साक्षी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर से 12 अक्टूबर के मध्य मंडल बस्ती स्तर पर विजयादशमी कार्यक्रम का आयोजन होगा,इसमें संघ के सभी स्वयंसेवक पूरी सक्रियता के साथ उपस्थित होंगे। इसके उपरांत 5 नवंबर से 16 नवंबर के मध्य सामाजिक सद्भाव की बैठक आयोजित होगी। सामाजिक सद्भाव की बैठकों का मुख्य उद्देश्य समाज परस्पर सहयोगी बने, सभी मिलकर समाज के प्रश्नों का समाधान करें, सामाजिक नेतृत्व विकसित हो समाज की कमियां दूर हो तथा सक्षम बने ऐसा प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 20 नवंबर से 21 दिसंबर 2025 तक विश्व का सबसे बड़ा ग्रह संपर्क अभियान संचालित होगा ।

कार्यकर्ता द्वारा एक माह तक व्यापक ग्रह संपर्क के माध्यम से समाज में संघ के विचार कार्य और उद्देश्य को व्यक्तिगत संवाद के द्वारा पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक लगातार समाज मे जाकर कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण की अलख जगा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कार्य की दृष्टि से बहराइच एवं नानपारा दो जनपदों के 134 मंडल न्याय पंचायत के 1387 ग्राम सभाओं के स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रमों में प्रतिभा करेंगे इसके अलावा नगर की 47 बस्तियों में भी संघ के कार्यक्रम होंगे।

जिला प्रचार प्रमुख बहराइच विपिन ने बताया कि संघ दृष्टि से बहराइच जनपद की 12 इकाइयों में 86 मंडल न्याय पंचायत एवं नगर की 36 बस्तियों में 2 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर तक विजयादशमी कार्यक्रम का आयोजन कर पथ संचलन निकाला जाएगा इसके अतिरिक्त वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रम में संघ के स्वयंसेवक अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे ।

जिला प्रचार प्रमुख नानपारा शिवेंद्र एवं सह जिला प्रचार प्रमुख नानपारा विवेक ने संयुक्त रूप से बताया कि नानपारा जनपद की आठ इकाइयों में 48 मंडल न्याय पंचायत एवं नगर केंद्र के की 11 बस्तियों में विजयादशमी कार्यक्रम आयोजित होगा जिसकी रूपरेखा बना ली गई है।

Next Story
Share it