Janta Ki Awaz
अन्य राज्य

साउथ 24 परगना में भाजपा कार्यकर्ता पर फेंका पेट्रोल बम, छह घायल

साउथ 24 परगना में भाजपा कार्यकर्ता पर फेंका पेट्रोल बम, छह घायल
X

पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पेट्रोल बम फेंकने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस घटना में छह कार्यकर्ता घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, भाजपा ने इस घटना के पीछे टीएमसी कार्यकर्ताओं का हाथ होने का शक जाहिर किया है।

जानकारी के मुताबिक, यह हमला साउथ 24 परगना के रामपुर में शुक्रवार (5 मार्च) रात हुआ। इस हमले में भाजपा के छह कार्यकर्ता घायल हो गए। उनका कहना है कि जब वे एक शादी-समारोह से घर लौट रहे थे। उस वक्त उन पर पेट्रोल बम फेंका गया। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह हमला टीएसी के कार्यकर्ताओं ने किया।


Next Story
Share it