महिलाओं को 3 हजार रुपये, 7वां वेतनमान लागू करेंगे, बंगाल में BJP के घोषणापत्र में बड़े वादे

कोलकाता:
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में पार्टी का मेनिफेस्टो जारी किया. घोषणा पत्र के जरिए बीजेपी ने बंगाल में कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, रोजगार और सरकारी कर्मचारियों जैसे मुद्दों पर अपना रोडमैप पेश किया है. शाह ने कहा कि TMC से त्रस्त पश्चिम बंगाल अब परिवर्तन चाहता है.
अमित शाह ने कहा कि पिछले 15 सालों में जिन आशाओं के साथ बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी को सत्ता दी थी वह जनता अब डरी हुई है और वह मन से परिवर्तन चाहती है.अमित शाह ने कहा कि ये निराशा से बाहर निकलने का संकल्प, भय से मुक्ति का संकल्प और महिलाओं की सुरक्षा का संकल्प है. यह संकल्प पत्र बेरोजगारों को नई राहत दिखाएगा.
बीजेपी के 'संकल्प पत्र' के बड़े वादे
बंगाल के पुर्ननिमार्ण का अभियान शुरू करेगी घुसपैठ पर जीरो टोलेरेंश होगा3000 रु हर महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर7 वां वेतन आयोग 45 दिन में लागूबंगाल में UCC को लागू करके सभी नागरिकों के लिए कानून सुनिश्चित करेंगे. बंगाल को अग्रणी राज्य बनाने के लिए 100 दिनों में रोडमैप जारी करेंगेचाय बागानों को फिर से खुशहाल बनाएंगेजूट उद्योग के लिए बंगाल में भारत सरकार की योजनाओं को पहुंचाएंगेबेरोजगार को 3000 का बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगाउद्योगों को बढ़ावा देंगे और स्टार्टअप्स को समर्थन देंगेवंदे मातरम म्यूजियम बनेगाहर मंडल में एक महिला थाना बनाएंगेऔद्योगिक राजधानी कोलकाता को बनाऐंगेपुलिस बल में महिलाओं को 33% आरक्षणहर थाने में महिला डेस्क 24 घंटा काम करेगासंदेशखाली मामले की जांच के लिए एक सेवानिवृत्त महिला हाई कोर्ट जज नियुक्त करेंगेमातंगनी हाजरा और रानी रशमोनी बटालियन का निर्माण करेंगेनए रोजगार,स्टार्टअप का जालकानून व्यवस्था पर श्वेत पत्र तीन श्वेत पत्र लाए जाएंगे दुर्गा बटालियन बनाई जाएगी सरकार धान खरीदेगीउद्योग के लिए 100 दिन का रोड मैपसिंगूर में औद्योगिक पार्क बनेगा 4 नए औद्योगिक टाउनशिप बनेंगेहल्दिया पोर्ट को विकसित किया जाएगाखेल विश्वविद्यालय की स्थापना करेंगे, रोजगार नीति लाएंगे
बंगाल अब परिवर्तन चाहता है
अमित शाह ने कहा कि TMC से त्रस्त पश्चिम बंगाल अब परिवर्तन चाहता है. बीजेपी का संकल्प पत्र गहरी निराशा से निकालने का पत्र है. यह जनता को नई आशा और भरोसा देगा. 15 साल बंगाल की जनता के लिए काल रात्रि की तरह दुस्वपन की तरह रहा. ममता बनर्जी ने सिंडिकेट, गुंडे और घुसपैठियों की मदद से तीसरा कार्यकाल पाया. हम विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल की तरह काम कर रहे हैं.
घुसपैठ के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति
बंगाल की जनता के भरोसे के आधार पर बंगाल का पुननिर्माण शुरू करेंगे. हमारी सरकार घुसपैठ के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति से आगे बढ़ेगी. बंगाल की जनता के मन में भय है कि घुसपैठ ऐसे ही चलती रही तो बंगाल का अस्तत्व रहेगा या नहीं. आप पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार बनाइए, हम चुन-चुन कर एक-एक घुसपैठिए को निकालने का काम करेंगे और राज्य को सुरक्षित करेंगे.




