Janta Ki Awaz
झारखण्ड

विस्थापित एवं स्थानीय समन्वय समिति की अहम बैठक सम्पन्न, आंदोलन को लेकर रणनीति तय

विस्थापित एवं स्थानीय समन्वय समिति की अहम बैठक सम्पन्न, आंदोलन को लेकर रणनीति तय
X


हजारीबाग:

विस्थापित एवं स्थानीय समन्वय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आज बनासो में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश्वर मंडल ने की, जबकि संचालन केंद्रीय सचिव सह झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के मुख्य संयोजक महमूद आलम ने किया।

बैठक में समिति के कई प्रमुख सदस्य मौजूद रहे, जिनमें नुनु गोपाल, दिलेर आजाद, ईश्वर महतो, महेंद्र महतो और गुलाब चंद सहित अन्य लोग शामिल थे।

बैठक के दौरान विस्थापितों की समस्याओं, उनके अधिकारों और लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि वर्षों से विस्थापित परिवारों को न्याय नहीं मिल पाया है, जिसके कारण अब आंदोलन को तेज करने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर 9 अप्रैल 2026 से राजभवन, रांची में प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर रणनीति तैयार की गई। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर आंदोलन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

समिति के नेताओं ने दामोदर घाटी निगम (डी.वी.सी)से मांग की कि विस्थापितों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए, अन्यथा आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Next Story
Share it