Janta Ki Awaz
झारखण्ड

बिष्णुगढ़ में झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की बैठक, 10 मार्च को विधानसभा घेराव का निर्णय

बिष्णुगढ़ में झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की बैठक, 10 मार्च को विधानसभा घेराव का निर्णय
X

आंदोलनकारियों को समान पेंशन, सम्मान व चिकित्सा सुविधा देने की सरकार से मांग

आज दिनांक 7 मार्च 2026 (शनिवार) को विष्णुगढ़ इंटर महाविद्यालय के प्रांगण में झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से मोर्चा के केंद्रीय मुख्य संयोजक महमूद आलम उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता नन्हकू महतो ने की, जबकि संचालन सुनील कुमार सिंह ने किया।

बैठक में आगामी 10 मार्च 2026 को प्रस्तावित झारखंड विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर व्यापक चर्चा की गई तथा इसकी सफलता के लिए तैयारी समिति का गठन किया गया। आंदोलनकारियों ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा चिन्हित आंदोलनकारियों के लिए जेल जाने की बाध्यता समाप्त की जानी चाहिए और सभी आंदोलनकारियों को समान पेंशन, सम्मान तथा बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान की जानी चाहिए।

बैठक में उपस्थित आंदोलनकारियों में नन्हकू महतो, सुशील कुमार सिंह, देवनाथ महतो, सोबरन महतो, मजबूल अंसारी, लोकनाथ यादव, जगरनाथ महतो, भोला साव, भोला महतो, इबरार अंसारी, अब्बास अंसारी, गणेशराम, मो. जाकिर हुसैन, मो. हाफिज अंसारी, बासुदेव महतो, सूरजदेव कुमार, जागेश्वर महतो, निर्मल महतो, दशरथ राय, कुलदीप साव और करम महतो सहित कई आंदोलनकारी उपस्थित थे।

मोर्चा के मुख्य संयोजक महमूद आलम ने सभी आंदोलनकारियों से 10 मार्च को अधिक से अधिक संख्या में रांची पहुंचकर विधानसभा घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

Next Story
Share it