Janta Ki Awaz
झारखण्ड

आंदोलनकारियों ने किया झारखंड विधानसभा का घेराव, मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन

आंदोलनकारियों ने किया झारखंड विधानसभा का घेराव, मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन
X

रांची

झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के मुख्य संयोजक महमूद आलम के नेतृत्व में मोर्चा के सदस्यों और आंदोलनकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राजधानी रांची स्थित झारखंड विधानसभा का घेराव किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में आंदोलनकारी विधानसभा के समक्ष एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाया।

आंदोलनकारियों का कहना है कि झारखंड सरकार द्वारा चिन्हित आंदोलनकारियों के लिए जेल जाने की अनिवार्यता की शर्त को समाप्त किया जाए। इसके साथ ही सभी आंदोलनकारियों को समान पेंशन, उचित मान-सम्मान तथा बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

मोर्चा के मुख्य संयोजक महमूद आलम ने कहा कि झारखंड राज्य के गठन में आंदोलनकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसलिए सरकार को उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Next Story
Share it