स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से झारखंड आंदोलनकारी महमूद आलम की मुलाकात

18 नवंबर को विष्णुगढ़ में होंगे मुख्य अतिथि
रांची, 14 अक्टूबर 2025।
झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा (केंद्रीय समिति) के मुख्य संयोजक महमूद आलम ने आज रांची स्थित स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से मुलाकात की और विष्णुगढ़ प्रखंड की जनसमस्याओं एवं झारखंड आंदोलनकारियों से जुड़ी तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा।
महमूद आलम ने मंत्री महोदय से आग्रह किया कि झारखंड आंदोलनकारियों के मान-सम्मान और जनहित के मुद्दों पर शीघ्र कदम उठाए जाएँ।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आंदोलनकारियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए कहा कि “झारखंड आंदोलनकारियों के योगदान को राज्य कभी भुला नहीं सकता।” उन्होंने झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की सहमति दी।
मंत्री महोदय ने अपने कार्यक्रम अनुसार 18 नवंबर 2025 की तिथि निर्धारित की है, जिस दिन विष्णुगढ़ प्रखंड में झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के बैनर तले चिन्हित आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
मुलाकात के दौरान महमूद आलम ने कहा कि —
“हमारा उद्देश्य है कि जिन आंदोलनकारियों ने झारखंड राज्य के निर्माण में अपना सब कुछ समर्पित किया, उन्हें उनका हक और सम्मान मिले। यह सम्मान समारोह उसी दिशा में एक कदम है।”