एक बजे तक महराजगंज में सर्वाधिक 38.68 प्रतिशत मतदान

लखनऊ, लोकसभा चुनाव 2019 यानी 17वीं लोकसभा के चयन के लिए सातवें और अंतिम चरण में आज पूर्वांचल के 11 जिले के 13 संसदीय क्षेत्रों में मतदान शुरू हो गया है। मॉक पोल से ईवीएम मशीनों को परखा गया है। प्रदेश की 13 सीटों पर मतदाता केंद्रों के बाहर अभी से लाइनों में लगे हैं।
सत्रहवीं लोकसभा के लिए चुनाव में आज अंतिम चरण के मतदान में उत्तर प्रदेश की 13 सीट पर लोगों का उत्साह चरम पर है। दिन में एक बजे तक 36.44 प्रतिशत मतदान हो गया था। महराजगंज में नौ से 11 बजे तक प्रदेश में सर्वाधिक मतदान हुआ था। एक बजे तक भी महराजगंज में सर्वाधिक 38.68 प्रतिशत मतदान हो गया था। चंदौली में सबसे कम 34.20 प्रतिशत मतदान हुआ। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 36.80 तथा गोरखपुर में 38.16 प्रतिशत मतदान हो गया था।
लोकसभा चुनाव में अंतिम चरण के मतदान के दौरान आज दिन चढ़ते ही मतदाता भी बाहर निकले। सुबह सात से नौ बजे के बीच जहां 10.06 प्रतिशत मतदान हुआ था, वह 11 बजे तक 22.62 प्रतिशत पर पहुंच गया। चार घंटे के मतदान के दौरान कहीं पर ईवीएम की खराबी तथा बहस के बीच भी मतदाता पोलिंग बूथ पर उमड़े। 11 बजे तक महाराजगंज में सबसे अधिक 26 प्रतिशत मतदान हो गया था। घोसी में मतदाता उदास दिख रहे हैं। यहां पर 20.99 फीसदी वोट पड़े ।
सातवें चरण में मतदान प्रतिशत
लोकसभा क्षेत्र 7-9 बजे 9-11 बजे 11-1 बजे
महराजगंज 8.90 26.00 38.68
गोरखपुर 11.07 23.62 38.16
कुशनीगर 9.30 21.00 37.00
देवरिया 11.02 21.40 36.34
बांसगांव 9.87 23.40 36.86
घोसी 9.45 20.99 36.80
सलेमपुर 9.24 23.60 34.84
बलिया 8.70 21.00 34.92
गाजीपुर 10.75 22.88 37.65
चंदौली 10.18 22.42 34.20
वाराणसी 9.90 23.10 36.80
मिर्जापुर 13.20 24.70 35.96
राबर्ट्सगंज 9.15 20.20 35.51।