Janta Ki Awaz
चुनाव 2019

चंदौली में मायावती ने केंद्र पर साधा निशाना

चंदौली में मायावती ने केंद्र पर साधा निशाना
X

चंदौली, । पूर्वांचल में अंतिम सातवें चरण में मतदान होना है इसके लिए चुनाव प्रचार देर शाम समाप्‍त हो जाएगा, इससे पूर्व शु‍क्रवार काे सपा बसपा गठबंधन की ओर से चंदौली में जनसभा हो रही है। जनसभा में गठबंधन के सपा प्रत्याशी संजय चौहान के पक्ष में शुक्रवार की दोपहर बाद सपा और बसपा की साझा जनसभा आयोजित हो रही है। इसमें बसपा प्रमुख मायावती, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रालोद के अजीत सिंह जनता को संबोधित करने पहुंचे।

मायावती ने केंद्र पर साधा निशाना

चंदौली की जनसभा में बसपा मुखिया मायावती ने केंद्र सरकार के साथ ही कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कांग्रेस अपनी ही नीतियों की वजह से देश और राज्यों में सत्ता से दूर है। आजादी के बाद लंबे अरसे तक कांग्रेस बहुमत में रही मगर देश का सही दिशा में विकास नहीं हो सका। दोनों ही सरकारों में कानून का लाभ दलितों और पिछडों को नहीं मिल सका। डा. आंबेडकर की बातों को भी उन्‍होंने जोडा और कहा कि सही मायनों में कानून का फायदा लेना है तो केंद्र में सत्ता की चाबी अपने हाथ में लेना होगा। इसी मंशा के साथ ही बसपा का गठन हुआ और इसके बाद सपा का भी गठन हुआ है। आज भाजपा जो कर रही है उसके लिए कांग्रेस भी उतनी ही जिम्मेदार है।

वर्तमान में पीएम मोदी ने पिछले लोकसभा चुनाव में गरीब, कमजोर व मध्यम वर्ग के लिए वादे किए उसका काम नहीं हो सका। बडे पूंजीपतियों व धन्ना सेठों को बचाने के लिए उनकी चौकीदारी करनी पड रही है। अब देश के किसान शुरु से समस्याओं को लेकर दुखी हैं। भाजपा सरकार में भी जातिवादी व पूंजीपति सोच की वजह से गरीबों दलितों और आदिवासियों का कोई विकास नहीं हो सका है। पूरे देश में दलितों आदिवासियों व पिछडों का आरक्षण का कोटा अधूरा है।

Next Story
Share it