Janta Ki Awaz
चुनाव 2019

देवरिया- प्रियंका गांधी का मंच गिरा, आंधी पानी से अफरातफरी

देवरिया- प्रियंका गांधी का मंच गिरा, आंधी पानी से अफरातफरी
X

देवरिया । कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की देवरिया के सलेमपुर में सभा से पहले आंधी पानी से अफरातफरी मच गई। आंधी-पानी के कारण प्रियंका का मंच ढ़ह गया और सभा के लिए लगाई गईं कुर्सियां तहस-नहस हो गईं। प्रियंका को सलेमपुर के बापू इंटर कालेज के मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी डा.राजेश कुमार मिश्र के पक्ष में जनसभा को संबोधित करना था।

आंधी पानी के कारण सभास्‍थल पर अफरातफरी का माहौल है। हालां‍ि अभी तक सभा के स्‍थगित होने की अधिकृत घोषणा नहीं की गई है।

आंधी-पानी रुका, सभा की फ‍िर से तैयारी शुरू

दोपहर करीब दो बजे आंधी-पानी बंद हो गया। आंधी पानी बंद होते की मंच को ठीक करने और कुर्सियों का लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। नेताओं का कहना है प्रियंका गांधी आएंगी और सभा होगी।

प्रियंका की प्रतीक्षा

सभा स्‍थल पर लोग प्रियंका गांधी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

कल महराजगंज जाएंग प्रियंका गांधी

महराजगंज में कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत ने बताया कि 16 मई को पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) जीएसवीएस इंटर कालेज में सुबह 11 बजे से चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी।

Next Story
Share it