Janta Ki Awaz
चुनाव 2019

नवजोत सिंह सिद्धू पर चप्पल फेंकने वाली महिला पर सात दिन बाद केस दर्ज

नवजोत सिंह सिद्धू पर चप्पल फेंकने वाली महिला पर सात दिन बाद केस दर्ज
X

पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर आठ मई को जनसभा के दौरान चप्पल फेंकने के मामले में आर्य नगर थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आर्य नगर थाने पर शिकायत करते हुए शहर के निर्मल नगर के रहने वाले रोहित ने बताया कि आठ मई को गांधी कैंप में कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा के पक्ष में पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू संबोधित कर रहे थे।

आरोप है जनसभा के दौरान ही एक महिला ने नवजोत पर चप्पल फेंक दी थी। जबकि कुछ लोगों ने पत्थरबाजी भी की थी। जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इस वीडियो में जितेंद्र कौर नाम की महिला ने खुद चप्पल फेंकने की बात स्वीकार की थी। शिकायत में अन्य लोगों के नाम भी दिए गए हैं।

आर्य नगर थाने के एसआई रतन सिंह ने बताया कि रोहित की शिकायत पर महिला जितेंद्र कौर के खिलाफ आईपीसी की धारा 504 और रिप्रेजेंटेशन ऑफ प्यूपल एक्ट की धारा 127 के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, रोहित का कहना है कि वह नवजोत सिंह सिद्धू का फैन है, जिसके कारण उसने केस दर्ज कराया है।

Next Story
Share it