सुलतानपुर में 54.56% मतदान, EVM की खराबी से मतदाता हुए परेशान

सुलतानपुर, । लोकसभा चुनाव 2019 यानी 17वीं लोकसभा के लिए छठवें चरण में 14 संसदीय क्षेत्रों में आज मतदान शुरु हुआ। रविवार को सुबह सात बजते ही लोकतंत्र के इस महापर्व में वोटों की आहूति डालने का क्रम शुरू हो गया। भाग्य विधाता मतदाता शाम छह बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। हर मतदान केंद्र पर मॉक पोलिंग से चुनाव कार्य में लगे कर्मचारियों ने पहले ईवीएम को चेक किया। वहीं, मतदान के दौरान कुछ जगहों पर ईवीएम मशीन खराब होने के चलते मतदाताओं को परेशानी हुई। उधर, जिले के जयसिंहपुर क्षेत्र के विधायक सीताराम वर्मा (भाजपा) ने मूल गांव पतरखास अखण्डनगर थाना क्षेत्र में बूथ संख्या 398 पर मतदान किया। सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर सुबह 9:00 बजे तक फीसद मतदान हुआ, जबकि सुबह 11 बजे तक % मतदान किया गया। वहीं, दोपहर 1 बजे तक % मतदान किया गया।इसी तरह तीन बजे तक % मतदान हुआ। वहींं शाम छह बजेे तक 54.56% वोटिंग के साथ मतदान खत्म हुुुुआ।
छठे चरण में मतदान प्रतिशत
लोकसभा क्षेत्र - 7-9 बजे : 9-11 बजे : 11-1 बजे : 1-3 बजे : 3-5 बजे : 5-6
सुल्तानपुर - 9.37% : 25.41 % : 38.87 % : 41.89 % : 52. 93% : 54.56%
इन जगहों पर ईवीएम मशीन खराब
धनपतगंज बूथ संख्या 57, करौंदी कला बूथ संख्या 181, इसौली बूथ संख्या 377 ,बल्दीराय बूथ संख्या 58, धनपतगंज बूथ संख्या 28, 29, कुड़वार बूथ संख्या 161, कूरेभार बूथ संख्या 95, 96, करौंदी कला बूथ संख्या 218 ,जयसिंहपुर बूथ संख्या 71, बल्दीराय बूथ संख्या 14 पर ईवीएम मशीन खराब निकली।
एक घंटा देरी से शुरू हुआ मतदान
सदर विधानसभा में दर्जनों बूथों पर मशीन की खराबी की वजह से सुबह 8:15 बजे तक मतदान प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। प्रशासनिक अमला खामी को दूर करने में फिलहाल असफल रहा है। कांधापुर बूथ संख्या120 की मशीन में खराबी की वजह से नहीं शुरू हो सका। पीठासीन अधिकारी राम गोविन्द ने बताया कि बैलेट यूनिट की लाइट नहीं जल रही। आब्जर्बर को सूचना दी गई है।