UP में दिन में 11 बजे तक 21.98 प्रतिशत मतदान, डुमरियागंज में बरात जाने से पहले मतदान

लखनऊ, । लोकसभा चुनाव 2019 यानी 17वीं लोकसभा के लिए छठवें चरण में 14 संसदीय क्षेत्र में आज सुबह से मतदान जारी है। गरमी से बचने के कारण लोग सुबह से ही लंबी लाइनों में लगे थे। इसके बाद भी मतदान प्रतिशत नौ से 11 बजे के बीच में काफी बढ़ा। दिन में 11 बजे तक 21.98 प्रतिशत मतदान हो गया था। पहले दो घंटा यानी सात से नौ बजे के बीच में 9.28 प्रतिशत मतदान था। आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान की अवधि शाम छह बजे तक होगी।
आज दिन में 11 बजे तक सर्वाधिक 26.39 प्रतिशत मतदान बस्ती में हुआ था। बस्ती में पहले दो घंटा में भी काफी मतदान हो गया था। बस्ती के बाद सुल्तानपुर में 25.41 तथा अंबेडकरनगर में 25 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे कम मतदान मछलीशहर में 18.40 प्रतिशत हुआ है।
डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के कैथविलय रेहरा बूथ संख्या 51 पर बरात जाने से पहले दूल्हे मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र की महत्ता समझाई। आज उनकी बरात जा रही है।
लोकसभा की 14 सीटों के लिए पहले दो घंटा में सर्वाधिक 11.40 प्रतिशत मतदान बस्ती में हुआ जबकि सबसे कम डुमरियागंज में 7.60 प्रतिशत मतदान हुआ है। प्रतापगढ़, अंबेडकरनगर, लालगंज, आजमगढ़ व बस्ती में दस प्रतिशत से अधिक वोट पड़े हैं।
छठे चरण में मतदान प्रतिशत
लोकसभा क्षेत्र 7-9 बजे 9-11 बजे
सुलतानपुर 9.37 25.41
प्रतापगढ़ 10.68 23.13
फूलपुर 9.00 18.20
इलाहाबाद 8.20 20.00
अंबेडकरनगर 10.20 25.00
श्रावस्ती 9.20 21.34
डुमरियागंज 7.60 10.20
बस्ती 11.40 26.39
संतकबीर नगर 8.75 22.90
लालगंज 10.30 23.66
आजमगढ़ 10.10 19.80
जौनपुर 9.07 22.40
मछलीशहर 7.70 18.40
भदोही 8.40 21.90 ।