Janta Ki Awaz
चुनाव 2019

अखिलेश यादव के नेतृत्व में होगा बड़ा परिवर्तन-ब्रह्मशंकर त्रिपाठी

अखिलेश यादव के नेतृत्व में होगा बड़ा परिवर्तन-ब्रह्मशंकर त्रिपाठी
X

समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक और पूर्व मंत्री ब्रह्मशंकर त्रिपाठी ने कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र के कसया में प्रचार के दौरान कहा की उत्तरप्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के लोग बड़ा परिवर्तन करने जा रहे है।आज देश में आर्थिक और आंतरिक संकट गहरा हो गया है।युवा बेरोज़गार होकर सड़कों पर घुम रहे है और सरकार से नौकरी माँगने पर युवाओं के ऊपर लाठिया चलाई जा रही है।किसान,मज़दूर आज गम्भीर संकट में है।महिलायें और छात्रायें अपने आप को महफ़ूज़ नहीं महसूस कर रही है।नोटबंदी और जी॰एस॰टी॰ से उद्योग धंधा चौपट हुआ है।आज देश के सभी क्षेत्रों को भाजपा की सरकार ने काफ़ी नुक़सान पहुँचाया है।आज देश को बचाने के लिए अखिलेश यादव जी ने समूचे विपक्ष को एक कर भाजपा को हराने की सफल रणनीति बना दी है।भाजपा और मोदी जी की हार तय है।देश को समाजवादी विचारधारा से ही बचाया जा सकता है।समाजवादी पार्टी और गठबंधन के लोग देश के सभी वर्ग और सभी धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने की विचारधारा पर काम करते है और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहते है।

Next Story
Share it