Janta Ki Awaz
चुनाव 2019

जनसभा में मुख्यमंत्री ने बोला हमला, कहा सपा-बसपा का झंडा, गुंडों का झंडा है

X


- बाबा तामेश्वरनाथ, महाकवि रंगपाल, संतकबीर को किया नमन

संतकबीरनगर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सपा-बसपा का झंडा, गुंडों का झंडा है। दोनों दल जातिवादी व विकास के दुश्मन हैं। योगी हैंसर बाजार में भाजपा प्रत्याशी प्रवीन निषाद के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सपा-बसपा को निशाने पर लेते हुए उन्होंने दीपावली पर कम बिजली आपूर्ति की बात कही।

अपने 18 मिनट के संबोधन में उन्होंने मुख्यतः सपा-बसपा पर ही निशाना साधा। सपा के शासनकाल में जातिगत आधार पर भेदभाव किया जाता था। प्रदेश के सिर्फ चार जिलों में ही बिजली दी जाती थी। अब ऐसा नहीं है। हर क्षेत्र में एकसमान बिजली आपूर्ति हो रही है। मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए योगी ने कहा कि पूरे देश में मोदी की लहर चल रही है। भाजपा 400 से अधिक सीटों पर जीत रही है। बाबा तामेश्वरनाथ धाम, समय माता मंदिर, संतकबीर और महाकवि रंगपाल को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि वर्षों से यह क्षेत्र उपेक्षित है। जल्द ही इन स्थलों का विकास किया जाएगा। भाजपा प्रत्याशी प्रवीन निषाद को जिताने की अपील करते हुए उन्होंने मोदी के हाथों को मजबूत करने की बात कही।

Next Story
Share it