Janta Ki Awaz
चुनाव 2019

जौनपुर जनसभा मे पैसा देकर बुलाई गई भीड़ (देखें वीडियो में)

X

मछलीशहर लोकसभा के बीजेपी प्रत्याशी बीपी सरोज के समर्थन में थी, जनसभा

जौनपुर। लोकतंत्र की चल रही नौटंकी में इस सप्ताह यह देखने को मिल रहा कि राजनीति सबसे अच्छा धंधा है और हमारे नेतागणों की सबसे बड़ी संपत्ति उनकी झूठ बोलने की क्षमता होती है। इसके साथ बात दें कि एक आंकड़ें के अनुसार इस बार के लोकसभा चुनावों में भारी धनराशि खर्च की जा रही है और यदि इन चुनावों पर व्यय में 40 प्रतिशत की वृद्धि होकर वह 49 हजार करोड़ रूपए तक पहंच जाए तो हैरानी नहीं होनी चाहिए। बताया जाता है कि यह राशि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा अपने चुनाव पर खर्च की गई राशि से अधिक है। बाहुबल से धन बल, आज पैसा खुदा है। आज जब राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवार को उसकी जीत की क्षमता के आधार पर चुनते हैं तो उसका तात्पर्य उसकी धन बल की क्षमता और चुनावों पर खर्च करने की क्षमता पर भी निर्भर कर रहा है।

पैसे देकर बुलाई गई भीड़ का ताजा मामला जौनपुर से है, जौनपुर के मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र में श्री स्वामी विवेकानंद के बगल से रामलीला मैदान मड़ियाहूं में भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज के पक्ष में आयोजित विजय संकल्प जनसभा मे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुख्यअथिति के रूप मे सभा को संबोधित किया। लेकिन प्राप्त वीडियो के अनुसार जनसभा मे आई भीड़ पैसो के बल पर मंगायी गयी थी। एक वाईरल हो रहे सोशल मीडिया पर वीडियो मे भाजपा पदाधिकारी जनता से कहते नजर आ रहे कि " आप लोग घर जाईए पैसे सबके घर पहुँच जाएंगे" यह शब्द बरसठी के मंडल अध्यक्ष रमेश दुबे का है, वही मछलीशहर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह और रामपुर मंडल अध्यक्ष शिवशंकर गुप्ता भी वीडियो मे नजर आ रहे है। जब बात हुई डा. श्याम दत्त दुबे कार्यक्रम प्रमुख, लोकसभा मछलीशहर को इस सम्बन्ध मे कोई जानकारी नहीं है। कुछ राजनीतिक विशेषज्ञ कहते है कि चुनाव में पैसे तो खर्च होते ही है। हर पार्टी अपने अपने हिसाब से पैसे देती व खर्च करती है।

Next Story
Share it