कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने भाजपा को बताया डकैतों मण्डली
निजी सम्बन्धो का हवाला देते हुए कांग्रेश प्रत्याशी के लिए माँगा वोट
भालचंद यादव विजयी हुए तो राहुल गांधी से जो चाहेगे वो करवा लेंगे
संतकबीरनगर-कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि भाजपा डकैत मंडली है। यह पार्टी देशभक्ति का प्रमाण पत्र मांगती है। पांच वर्ष के कार्यकाल में भाजपा ने केवल झूठ बोला है। यह झूठों की सरकार है। वह धनघटा विधानसभा क्षेत्र के महुली कस्बे में पार्टी के उम्मीदवार भालचंद्र यादव के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहाकि यह चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है। यह सोच का चुनाव है, विचारधारा का चुनाव है। उन्होंने कांग्रेस को वोट देने की अपील करते हुए कहाकि कांग्रेस का प्रत्याशी कभी भाजपा के साथ नहीं जाएगा। यह देश एक घर है, जिसमें कई कमरे हैं। भाजपा सबको बांट रही है। इनको जवाब देना जरूरी है। आप कांग्रेस को वोट देकर कांग्रेस को विजयी बनाइए। अपने 14 मिनट के संबोधन में उन्होंने उपस्थित जनसमूह से हाथ उठवाकर देशभक्ति के बारे में पूछा। कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। आज अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। पूरे देश में त्राहि-त्राहि मची है। उन्होंने भालचंद्र यादव के साथ अपने निजी संबंधों का हवाला देते हुए उनके लिए वोट मांगा।