Janta Ki Awaz
चुनाव 2019

पीएम ने कहा एनडीए 2014 से भी बेहतर प्रदर्शन करेगी, देश का यूथ 1947 की तरफ नहीं, 2047 की तरफ देखता है

पीएम ने कहा एनडीए 2014 से भी बेहतर प्रदर्शन करेगी, देश का यूथ 1947 की तरफ नहीं, 2047 की तरफ देखता है
X

मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम मंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स (बीकेसी) में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये वादों का नहीं बल्कि इरादों का चुनाव है। पीएम ने कहा कि इस चुनाव में एनडीए 2014 से भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। देश का यूथ 1947 की तरफ नहीं, 2047 की तरफ देखता है, जब भारत आज़ादी के 100 वर्ष मनाएगा। जिन दलों, जिन नेताओं की सोच पिछली सदी की है, वो 21वीं सदी के युवा की नब्ज नहीं समझ सकते हैं।

ये चुनाव सिर्फ एक सरकार चुनने के लिए नहीं है, ये भारत की दिशा तय करने का चुनाव है। ये विकल्प का चुनाव नहीं, संकल्प का चुनाव है। ये वादों का नहीं, ये इरादों का चुनाव है।हमारी संस्कृति और हमारा सामर्थ्य ही तो हमारी शक्ति है। जिसके दम पर हम विश्व की अहम ताकत बनने की बात करते हैं


आप जितने भी सर्वे देखेंगे, गांव-देहात हो या मुंबई जैसी मायानगरी। 2019 के चुनाव के नतीजों को लेकर सभी एकमत हैं कि भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। चर्चा इस बात पर हो रही है कि भाजपा 282 का आंकड़ा तोड़ पाएगी क्या। देश की सबसे पुरानी पार्टी, वो पार्टी जिसके बारे में महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस को समाप्त कर देना चाहिए। उस पार्टी को लेकर देश में सारे सर्वे में ये चर्चा है की इस चुनाव में कांग्रेस 44 का आंकड़ा पार करके 50 पर पहुंचेगी या नीचे ही निपट जाएगी।

कांग्रेस की पूरी राजनीति और रणनीति अतीत की यादों पर टिकी हुई है और इसलिए अब कांग्रेस कन्फ्यूजन का दूसरा नाम हो गई है


2014 में जो चुनाव हुआ, उसमें आजादी के बाद हुए सभी चुनावों में कांग्रेस को सबसे कम सीटें मिली हैं। 2019 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी सबसे कम सीटों पर लड़ रही है। यानी 2014 सबसे कम सीटें जीतने का रिकॉर्ड और 2019 सबसे कम सीटों पर लड़ने का रिकॉर्ड कायम कर रही है।

आने वाले 5 वर्ष भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। विश्व की टॉप लीडरशिप का विश्लेषण करके आप देख सकते हो कि भारत में अगले 5 साल अवसरों से भरे हैं। जबकि कांग्रेस की पूरी रणनीति अतीत की यादों पर टीकी है। कांग्रेस अब कंफ्यूजन का दूसरा नाम हो गई है

इस मौके पर भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 29 अप्रैल को महाराष्ट्र की 17 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में मुंबई की छह सीटों पर मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। मुंबई की इन सीटों पर कांग्रेस के दिग्गज चेहरे संजय निरूपम, मुरली देवड़ा और उर्मिला मांतोडकर उम्मीदवार हैं।

पीएम मोदी की रैली में देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी नजर आए। बता दें कि कुछ दिनों पहले मुकेश अंबानी दक्षिण मुंबई से कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा के साथ देखे गए थे।

Next Story
Share it