Janta Ki Awaz
चुनाव 2019

भाजपा से जुड़ी एक और बॉलीवुड हस्ती, भगवा मय हुए दलेर मेहंदी

भाजपा से जुड़ी एक और बॉलीवुड हस्ती, भगवा मय हुए दलेर मेहंदी
X

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में बॉलीवुड सितारों का जुड़ना जारी है। अब गायक दलेर मेहंदी ने भाजपा का दामन थामा है। केंद्रीय मंत्री विजय गोयल एवं दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की मौजूदगी में दलेर ने भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के उम्मीदवार हंस राज हंस भी उपस्थित थे। मेहंदी की बेटी की शादी हंस के बेटे से हुई है। दोनों समधी है .

भाजपा मेहंदी को पंजाब से टिकट दे सकती है। दलेर ने अपने गानों से बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई है। कुछ दिनों पहले बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल भाजपा में शामिल हुए। इसी दिन भाजपा ने गायक हंस राज हंस को नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से अपना उम्मीदवार बनाया। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मांतोडकर कांग्रेस में शामिल हुई हैं। कांग्रेस ने उर्मिला को मुंबई नॉर्थ सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।


बता दें कि कबूतरबाजी केस में दलेर मेहंदी को दो साल की सजा मिली हुई है। उन्हें गैर कानूनी तरीके से लोगों को विदेश भेजने के मामले में दोषी पाया गया था। दलेर के एल्बम 'बोलो ता रा रा' काफी लोकप्रिय हुआ। इस गाने ने उन्हें शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा दिया। इस एल्बम ने उन्हें देश-दुनिया में पहचान दिलाई।

Next Story
Share it