Janta Ki Awaz
चुनाव 2019

पटना जा रहे थे राहुल गांधी, विमान में आई तकनीकी खराबी, लौटे दिल्‍ली

पटना जा रहे थे राहुल गांधी, विमान में आई तकनीकी खराबी, लौटे दिल्‍ली
X

नई दिल्‍ली : कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी आज (शुक्रवार, 26 अप्रैल) बिहार में रैली को संबोधित करने वाले थे, लेकिन उनके विमान में अचानक खराबी आ गई, जिससे वह दिल्‍ली लौट गए। कांग्रेस अध्‍यक्ष का बिहार के समस्‍तीपुर में जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम था, जिसके लिए वे दिल्‍ली से रवाना भी हुए, पर विमान के इंजन में खराबी के कारण उन्‍हें लौट जाना पड़ा।

कांग्रेस अध्‍यक्ष ने खुद ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी। उन्‍होंने लिखा कि पटना जा रहे उनके विमान के इंजन में खराबी आ गई, जिसके कारण उन्‍हें दिल्‍ली लौट जाना पड़ा। उन्‍होंने इसका वीडियो भी साझा किया है, जिसमें कांग्रेस अध्‍यक्ष बैठे नजर आ रहे हैं। कांग्रेस अध्‍यक्ष सुबह 10.30 बजे समस्‍तीपुर में रैली को संबोधित करने वाले थे। उनकी आज ओडिशा के बालासोर और महाराष्ट्र के संगमनेर में भी जनसभा है।


कांग्रेस अध्‍यक्ष ने अपने ट्वीट में कहा है कि विमान के इंजन में खराबी के कारण दिल्‍ली लौट जाना पड़ा, जिसके कारण समस्‍तीपुर (बिहार), बालासोर (ओडिशा) और संगमनेर (महाराष्‍ट्र) में जनसभाओं में देरी होगी। उन्‍होंने इस लोागों को हुई असुविधाओं के लिए माफी भी मांगी।

लोकसभा चुनाव के लिए चढ़ते चुनावी पारे के बीच कांग्रेस अध्‍यक्ष देशभर में अपनी पार्टी के लिए धुआंधार प्रचार अभियान में जुटे हैं और कई रैलियां कर रहे हैं। बिहार में कांग्रेस आरजेडी के साथ गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है।

Next Story
Share it