आजम खां महिलाओं का सम्मान नहीं करते हैं -अमर सिंह

रामपुर, । अमर सिंह ने रामपुर पहुंचते ही आजम खां पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है। हम आजम खां की बहन को भी बहन समझते हैं, पूरा सम्मान करते हैं लेकिन, आजम खां महिलाओं का सम्मान नहीं करते हैं। आजम द्वारा जयप्रदा पर की गई अशोभनीय टिप्पणी को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई।
लोकसभा चुनाव का एलान होने के बाद राज्यसभा सदस्य अमर सिंह शुक्रवार को पहली बार रामपुर में हैं। अमर सिंह को सुबह 11 बजे रामपुर पहुंचना था, लेकिन वह चार घंटे विलंब से रामपुर पहुंचे। उन्हें यहां मीडिया से भी बात करनी थी लेकिन, विलंब के कारण नहीं कर सके। यहां आते ही स्वार रवाना हो गए। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी जयप्रदा भी उनके साथ थीं।
वह भाजपा की प्रत्याशी जयाप्रदा के समर्थन में स्वार और रामपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। अमर सिंह की रामपुर के गरम चुनावी माहौल में एंट्री से जुबानी जंग और तेज हो सकती है। अमर सिंह और आजम खां के बीच की तल्खी जगजाहिर है। ऐसे गठबंधन के खेमे से भी अमर सिंह को लेकर कोई प्रतिक्रिया आ सकती है।
रामपुर आने से पहले ही आजम पर बरसे अमर
राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने रामपुर आने से पहले ही आपत्तिजनक बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि वह मानसिक रूप से बीमार आजम खां की खोज खबर लेने रामपुर आ रहे हैं। उनके लंगोट प्रेम की पूरी तहकीकात करने और नारी शक्ति के प्रति उनकी क्रूरता और गिरी हुई मानसिकता का इलाज करने रामपुर रवाना हो रहे हैं। इसके अलावा भी कई आपत्तिजनक बातें उन्होंने कही हैं। ये सब बातें एक वीडियो में हैं, जो वायरल हुई है।
अमर-आजम में है 36 का आंकड़ा
अमर ङ्क्षसह और आजम खां के बीच 36 का आंकड़ा है। जयाप्रदा की अमर ङ्क्षसह के करीबियों में गिनती होती है। जयाप्रदा पहले भी दो बार रामपुर से सांसद चुनी गई हैं। दोनों बार ही अमर ङ्क्षसह ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगाई। इस बार बीमारी के चलते चुनाव प्रचार के लिए नहीं आ पा रहे थे।




