मछली शहर से भाजपा सांसद राम चरित्र निषाद सपा में हुए शामिल
BY Anonymous19 April 2019 1:37 PM GMT

X
Anonymous19 April 2019 1:37 PM GMT
मछली शहर से भाजपा सांसद राम चरित्र निषाद शुक्रवार को अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।
इस मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर सबसे बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस धोखेबाज पार्टी है। जो भाजपा है वही कांग्रेस है। हमारे खिलाफ सीबीआई जांच कांग्रेस राज में ही करवाई गई थी। जिसने पीआईएल दाखिल की थी वह भाजपा व कांग्रेस दोनों से जुड़ा हुआ है।
अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस का स्तर बहुत नीचे चला गया है। कांग्रेस को बताना चाहिए कि उन्होंने यूपी के विधानसभा चुनाव में हमारे साथ गठबंधन क्यों किया। उन्होंने कहा कि हम ईडी और सीबीआई से नहीं डरते।
Lucknow: Ram Charitra Nishad, BJP MP from Machhlishahr joins Samajwadi Party (SP) in presence of party chief, Akhilesh Yadav. pic.twitter.com/grAREYy3CT
— ANI UP (@ANINewsUP) April 19, 2019
Next Story




