कल नामांकन करेंगे मछलीशहर लोकसभा से महागठबंधन प्रत्याशी टी. राम
BY Anonymous19 April 2019 1:05 AM GMT

X
Anonymous19 April 2019 1:05 AM GMT
जौनपुर। 74 लोकसभा क्षेत्र मछलीशहर से बसपा—सपा एवं राष्ट्रीय लोकदल के संयुक्त प्रत्याशी त्रिभुवन राम (टी राम) का नामांकन 20 अप्रैल शनिवार को दोपहर 12 बजे किया जाएगा। नामांकन से पूर्व विधानसभा जफराबाद के अंतर्गत जलालपुर से जौनपुर की तरफ मेन रोड पर इज़री गांव में निरंकारी भवन के ठीक पीछे बाग में प्रातः 10 बजे से जनसभा को त्रिभुवन राम संबोधित करेंगे। यह जानकारी बसपा जिलाध्यक्ष ने दी।
Next Story




