Janta Ki Awaz
चुनाव 2019

भाजपा के बहकावे में ना आएं। गठबंधन की सरकार बनना तय है - शफीक उर रहमान वर्क

भाजपा के बहकावे में ना आएं। गठबंधन की सरकार बनना तय है - शफीक उर रहमान वर्क
X

मुरादाबाद बिलारी ।संभल लोकसभा क्षेत्र के गठबंधन प्रत्याशी डॉक्टर शफीक उर रहमान वर्क के पक्ष में बिलारी के आईडिया ग्राउंड के पीछे विशाल जनसभा का आयोजन हुआ। जिसमें भारी तादाद में लोग मौजूद रहे। इस दौरान सपा बसपा रालोद के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस बार गठबंधन की सरकार बनना तय है। कार्यक्रम में गठबंधन प्रत्याशी डॉक्टर शफीक उर रहमान वर्क में लोगों से कहा कि भाजपा सरकार केवल झूठे वादे करती है । इस बार भाजपा के बहकावे में ना आएं। गठबंधन की सरकार बनना तय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर अपने पक्ष में मतदान की अपील की। यहां मुख्य रूप से सपा विधायक मोहम्मद फहीम, बसपा नेता अनिल चौधरी, जिला पंचायत सदस्य खालिद जमा खां, फैसल रजा अंसारी,पूर्व मंत्री हाजी अकबर हुसैन, ममलूक रहमान वर्क, हाजी मोहम्मद उस्मान एडवोकेट, रईस कुरैशी, शमशाद हुसैन अंसारी, इसरार हुसैन सभासद, मोहम्मद रिज़वान उर्फ मुन्ना, मोहम्मद उस्मान अंसारी, सलीम अकबर, गुलाब सिंह, मनवीर सिंह, रन सिंह भारती, मोहसिन पाशा, इरशाद हुसैन आदि सहित अनेकों मौजूद रहे।...... रिपोर्ट वारिस पाशा जनता की आवाज से बिलारी मुरादाबाद

Next Story
Share it