Janta Ki Awaz
चुनाव 2019

भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज को नहीं पता प्रधानमंत्री का पूरा नाम, और बता रहे पीएम मोदी से प्रेरित

भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज को नहीं पता प्रधानमंत्री का पूरा नाम, और बता रहे पीएम मोदी से प्रेरित
X
जौनपुर : लोकसभा चुनाव 2019 के छठें चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में गुरुवार को जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया। लेकिन भाजपा के प्रत्याशी को देश के प्रधानमंत्री का पूरा नाम ही नहीं पता था।

लोकसभा क्षेत्र मछलीशहर से भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज और निर्दलीय अशोक सिंह ने गुरुवार को नांमाकन किया। इसके बाद बीपी सरोज ने पत्रकारों से मुखातिब हुए और भाजपा के विकास कार्यों को गिनाया। बीपी सरोज ने कहा कि वे देश के प्रधानमंत्री से काफी प्रेरित हैं। इसी दौरान एक पत्रकार ने बीपी सरोज से देश के प्रधानमंत्री का पूरा नाम पूछा।

इस पर बीपी सरोज प्रधानमंत्री का पूरा नाम नहीं बता पाए। बीपी सरोज अटकते हुए बोले "प्रधानमंत्री का पूरा नाम नरेंद्र भाई मोदी है।" इसी बीच उनके पीछे खड़े एक कार्यकर्ता ने उनके कान में फुसफुसा कर प्रधानमंत्री का पूरा नाम बताया।

इसके बाद बीपी सरोज ने कहा कि प्रधानमंत्री का पूरा नाम नरेंद्र दामोदरदास मोदी है। बता दें कि बीपी सरोज पहले बसपा में थे। बसपा द्वारा टिकट नहीं मिलने के कारण बीपी सरोज भाजपा में शामिल हो गए।

वहीं, निर्दलीय अशोक सिंह ने भी गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। बता दें कि अशोक सिंह कांग्रेस के बागी नेता हैं। अशोक को कांग्रेस की तरफ से टिकट नहीं मिला तो उन्होंने निर्दल चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। कांग्रेस के पहले अशोक सिंह बसपा के महाराष्ट्र प्रभारी थे। अशोक ने पिछले 15 दिनों में ही दोनों पार्टियों को छोड़ कर निर्दल चुनाव लड़ने का फैसला किया।


Next Story
Share it