क्रिकेटर रविन्द्र जडेजा को भारतीय क्रिकेट टीम से किया जाए निलंबित - मनीष सिंह

लखनऊ : समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव मनीष सिंह ने कहा कि क्रिकेट विश्वकप के लिए चुनी गई ,भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रविन्द्र जडेजा ने लोकसभा चुनाव के समय एक राजनैतिक दल ( भाजपा ) के समर्थन में अपने ट्वीटर हैंडल से " I SUPPORT BJP " ट्वीट कर अपनी छोटी मानसिकता एवं सत्ता का चाटुकार होने का सबूत दिया है।आज पूरे देश के खेलप्रेमियों को इस बात से ठेस पहुँचा है कि देश की वर्तमान राजनैतिक ब्यवस्था में खेल संस्थाओं को भी अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए भारतीय जनता पार्टी सम्मानित खिलाड़ियों को भी राजनीति के लपेटे में लपेट रही है। हाल के दिनों में देश की सभी संवैधानिक संस्थाओ की आंतरिक आत्माये घुटन महसूस कर रही है,और अपने अस्तित्व पे संकट के बादल मंडराते हुए देख रही है।देश में जितनी संवैधानिक और निष्पक्ष संस्थाये है उनको राजनैतिक ब्यवस्था से दूर रहना चाहिए । क्योंकि भारत की पूर्ण आबादी की यह संस्थाये सम्पूर्ण आकांक्षा और उम्मीद है। खिलाड़ियों और विभिन्न खेल टीमो से देश के लोगो का भावनात्मक रिश्ता व लगाव होता है ,आज देश का लोकतंत्र संकट में है और देश की स्तिथि आंतरिक रूप से बहुत कमजोर हो चुकी है ,मैं ब्यक्तिगत रूप से भारत के महामहिम राष्ट्रपति ,भारतीय चुनाव आयोग एवम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से यह मांग करता हु की भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रविन्द्र जडेजा को तत्काल IPL से बैन किया जाए तथा आगामी विश्वकप के लिए चुनी गई भारतीय क्रिकेट टीम से निलंबित किया जाए क्योंकि भविष्य में इस तरह की गलती देश का कोई भी खिलाड़ी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते समय ना कर सके।
I support BJP.@narendramodi #rivabajadeja jai hind 🇮🇳 pic.twitter.com/GXNz5o07yy
— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) April 15, 2019




