Janta Ki Awaz
चुनाव 2019

लल्लू सिंह ने किया नामांकन।

लल्लू सिंह ने किया नामांकन।
X

अयोध्या।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता कलराज मिश्रा का बयान। भाजपा को इतनी मिलेंगे सीटें कि प्रबल बहुमत से बनेगी मोदी की केंद्र सरकार। आजम खान के अभद्र टिप्पणी पर बोले कलराज मिश्रा। कहा इस तरह का घटिया और ओछापन जो झलकता है बयानों में किसी भी राजनेता के लिए खतरनाक है। लोकतंत्र में दूषित है इस तरह का बयान। मुरली मनोहर जोशी के आडवाणी को लिखे पत्र पर बोले कलरज मिश्रा।कहा पार्टी की नीति है 75 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति नहीं लड़ेंगे चुनाव। मैं भी नहीं लड़ रहा चुनाव। चुनाव के इतर भी निभा रहा हूं जिम्मेदारी। हमारी सहमति हो या ना हो लेकिन जो पार्टी ने तय किया है उसे स्वीकार करना ही पड़ेगा-कलराज मिश्रा। अयोध्या राम की नगरी है। राम का मंदिर यहां नहीं बनेगा तो फिर कहां बनेगा। हम सरकार में हैं इसलिए संवैधानिक प्रक्रिया का कर रहे इंतज़ार। कोर्ट का निर्णय आम सहमति से नहीं बना मंदिर तो कानून बनाकर बनाएंगे अयोध्या में राम मंदिर- कलराज मिश्रा। भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह के नामांकन जुलूस में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा।किन्नर गुलशन बिंदु ने धारण किया भगवा।भाजपा में हुई शामिल।प्रत्याशी लल्लू सिंह विधायक वेद गुप्ता,खब्बू तिवारी शोभा सिंह व राम चन्द्र यादव की मौजूदगी में हुई शामिल।

Next Story
Share it