भाजपा की वोटबंदी कर हिसाब चुकाए जनता : अखिलेश यादव
BY Anonymous14 April 2019 11:52 AM GMT

X
Anonymous14 April 2019 11:52 AM GMT
रामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मोदी जी ने नोटबंदी कर देश की जनता को परेशान किया। अब समय आ गया है कि जनता भाजपा की वोटबंदी कर अपना हिसाब चुकता कर ले।
अखिलेश रविवार को शाहबाद में सपा प्रत्याशी आजम खान के समर्थन में हुई जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में सीमा पर जितने जवान शहीद हुए हैं, इतने जवान पहले कभी नहीं हुए। हमने उत्तर प्रदेश में सत्ता में रहते पुलिस की भर्ती की थी। अगर केंद्र की सत्ता में आए तो फौज में जवानों की भर्ती करेंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन बहुत मजबूत है। अधिकतर सीटों पर हमारी जीत होगी । इससे भाजपा घबराई हुई है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान ने भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जो प्रत्याशी हैं। उन्हें हमने 17 दिन में ही पहचान लिया।
Next Story




