Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > राजा अयोध्या बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र ने साढ़े नौ किलो चांदी का सिंहासन निजी कोष से रामलला को किया भेंट
राजा अयोध्या बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र ने साढ़े नौ किलो चांदी का सिंहासन निजी कोष से रामलला को किया भेंट
BY Anonymous23 March 2020 8:18 AM GMT

X
Anonymous23 March 2020 8:18 AM GMT
वासुदेव यादव
अयोध्या। श्री राम नगरी अयोध्या के नरेश अयोध्या बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र ने नौ किलो 500 ग्राम चांदी की चौकी-छत्र अपने निजी कोष से रामलला को आज दान स्वरूप भेंट किया। भगवान श्रीरामलला को नए मंदिर अस्थाई मे विराजमान होने के लिए राजा अयोध्या एवं ट्रस्टी राजा बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र ने अपने निजी कोष से 9.500 किग्रा चांदी का चौकी, छत्र, सिंहासन दान किया है। इसी पर भगवान राम नए मंदिर में विराजेगे।
इस अवसर पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, डीएम अनुज झा,विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, ट्रस्ट क़े महामंत्री चंपत राय, सदस्य डा0 अनिल मिश्र, शैलेंद्रमोहन मिश्र, देश क़े प्रसिद्ध युवा साहित्यकार यतींद्र मिश्र, नगर आयुक्त नीरज शुक्ला सहित प्रमुख रूप से अन्य जन मौजूद रहे।
Next Story