Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

योगीराज में कोई दंगाई बच नहीं पाएगा : पंकज सिंह

X

आजमगढ़ : भाजपा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह का भाजपा के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। जनपद आए प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने भी भाजपा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को इस बात का भरोसा दिलाया कि विकास की इस लहर में आजमगढ़ जनपद पीछे नहीं रहेगा। मीडिया से बातचीत करते हुए। प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि लखनऊ में जिस तरह से उपद्रवी को पोस्टर लगाए गए और जिस तरह से समाजवादी पार्टी इस पूरे मामले पर सियासत कर रही है। ये दुखद है सरकार को जो कुछ कहना है वह कोर्ट में कह रही है, यूपी में कोई भी दंगा कराने या करने की कोशिश करेगा तो कानून कड़ी कार्रवाई करेगा। योगीराज में कोई भी बच नहीं पाएगा योगी के पूरे प्रदेश में अच्छा माहौल का विश्वास है। बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा किसानों पर की गई। टिप्पणी के जवाब में प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि उनके नेतृत्व में किसानों का नुकसान हुआ है। उन्हें बोलने का अधिकार नहीं है किसानों की आय हम लोग लगातार बढ़ा रहे हैं। हम लोग सकारात्मक काम कर रहे नौजवानों को रोजगार दे रहे हैं। वह किसानों की आय दोगुनी करने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि समाजवादी पार्टी के लोग जो यूपी को आग के हवाले कर दंगा भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। इन लोगों को ही की भाषा में जवाब दिया जाएगा।


रिपोट :- राकेश वर्मा आजमगढ़

Next Story
Share it