धर्मेन्द्र प्रजापति मुगलसराय इकाई के अध्यक्ष मनोनीत

खबर यूपी के चन्दौली जनपद के डीडीयू नगर से है। जहां आज ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ.प्र जनपद चंंदौली की मुगलसराय तहसील इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें जिलाध्यक्ष तारकेश्वर सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को रेलवे परिसर स्थिति सामुदायिक भवन में बैठक हुई जिसमें वर्ष 2020-2021नये सत्र के लिये नये सदस्यों की सदस्यता की गयी। उसके बाद पदाधिकारियों का चयन किया गया। 2019 से 2020 तक रहे अध्यक्ष धरमेंन्दर प्रजापति को मुगलसराय इकाई का दोबारा तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यसमिति के लिये विकास शर्मा, विनोद पाल,आर.के तिवारी, कुमार संजय सिंह,संतोष शर्मा उमेश दुबे चुने गये। बैठक को संबोधित करते हुये जिलाध्यक्ष तारकेश्वर सिंह ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।बैठक में मुगलसराय तहसील द्वारा पीडीडीयूनगर में होली मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।कार्यक्रम संयोजक विकास शर्मा व सह संयोजक अखिलेश श्रीवास्तव को बनाया गया।जिसकी सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। वही जिलाध्यक्ष ने तहसील अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रजापति को एक हफ्ते के अंदर तहसील के पदाधिकारियों का चयन करने को कहा । बैठक में विनोद पाल, रन्धा सिंह विकास शर्मा, आर.के तिवारी, संतोष शर्मा, शेषमणि विनय तिवारी अखिलेश सिंह, उमेश दुबे, प्रदीप शर्मा, रामनिवास दुबे, अशोक कुमार, मुरली प्रजापति, अनिल कुमार, सचिन पटेल, बेचू मौर्य, जितेंद्र कुमार, मोहम्मद अफजल जय तिवारी मिलिंद कुमार रानू अमित कुमार गुप्ता संजय अग्रहरी कुंवर संजय उपस्थित रहे।
रन्धा सिंह चन्दौली