Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

भाजपा सरकार में किसान की आय दुगनी के बजाय आधी हुई

भाजपा सरकार में किसान की आय दुगनी के बजाय आधी हुई
X


नागरिकता संशोधन कानून हर गरीब के खिलाफ

आजम खां को न्याय पालिका देगी न्याय

सैफई (सुघर सिंह सैफई ) सैफई में होली पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा बर्बाद किसान हुए किसान की आय दोगुनी करने वाली सरकार में किसान की आय आधी हो गई सूबे के मुख्यमंत्री अपना सबसे प्रिय कार्य (गौ सेवा) भी नहीं कर पा रहे हैं प्रदेश में रोजाना सैकड़ों गाय मर रही हैं।

सैफई में परंपरागत होली खेलने पहुंचे अखिलेश यादव ने सबसे पहले होली में भाग लेने पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को धन्यवाद दिया और कहा कि होली रंगों का त्योहार है मीठा खाने का त्यौहार है सभी त्योहारों का एक ही मकसद है कि गले मिलकर खुशियां मनाई जाए अखिलेश यादव ने कहा कि भारत विश्व का वह देश है जहां तमाम भाषाएं तमाम धर्म और तमाम जातियों के लोग एक साथ रहते हैं और एक साथ त्यौहार मनाते हैं अखिलेश यादव ने कहा कि हमें वो रास्ता बनाना चाहिए जिससे सभी को रोजगार नौकरी मिल सके उन्होंने कोरोना बीमारी का जिक्र करते हुए कहा कि कोरोना से डरने के बजाय बचाव करना चाहिए यह वो बीमारी है जो 100 से ज्यादा देशों में फैली है उन्होंने कहा इस बीमारी से कोई भी समाजवादी नहीं घबराया है और जमकर होली खेल रहे हैं जब कि कुछ लोग इस बीमारी से घबराकर होली नहीं खेल रहे उन्होंने सैफई में परंपरागत फ़ाग गाने वालों को भी बधाई दी भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार में डायल 100 मिलाने पर पुलिस आ जाती थी और मदद करती थी आज हालत यह है कि पुलिस आती है और कुछ ना कुछ लेकर चली जाती है उन्होंने रामराज्य का जिक्र करते हुए कहा भाजपा सरकार पर सवाल किया कि आखिर रामराज क्या है रामराज्य कब माना जाएगा उन्होंने कहा कि समाजवाद को लाना ही रामराज को जाने वाला रास्ता है नागरिकता कानून पर भी बरसते हुए का अखिलेश यादव ने कहा कि नया कानून गरीबों के खिलाफ है किसी गरीब के पास कागज नहीं है जिससे नागरिकता का प्रमाण दे सके प्रदेश सरकार द्वारा आजम खां को फसाने की निंदा करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है कि उन्हें न्याय मिलेगा आजम खां पर तमाम फर्जी मुकदमें गंभीर धाराएं लगाई गई हैं उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि संस्थाओं को कैसे खराब किया जाता है कि बीजेपी से सीखो अखिलेश यादव ने सूबे के मुख्यमंत्री पर सवाल करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपना प्रिय काम नहीं कर पा रहे हैं मुख्यमंत्री का प्रिय काम गौ सेवा था प्रदेश में गायों को नहीं बचा पा रहे हैं गंगा को मां जरूर कहते हैं पर गंगा को साफ नहीं कर पा रहे हैं किसान की आय दुगनी के बजाय आधी हो गई उन्होंने कहा कि सपा सरकार में एक्सप्रेसवे के किनारे मंडी बनाने का काम किया था लेकिन भाजपा सरकार ने मंडी बनाने का काम रोक दिया गया अगर मंडी बनी होती तो किसानों को अपने फल व सब्जी का बढ़िया दाम मिलता अखिलेश यादव ने कहा कि देश की जनता को सबसे ज्यादा भरोसा बैंक पर था जिसमें वह अपने पैसे जमा करके अपने पैसों को सुरक्षित मानते थे लेकिन अब बैंकों पर ही भरोसा नहीं रहा पहले हम से खाता खुलवाया गया उसके बाद नोटबंदी की गई और हमारा पैसा जमा करवा लिया गया उसके बाद वही पैसा उधार दे दिया गया जो बाद में लेकर भाग गए

Next Story
Share it