शिवपाल यादव और आदित्य यादव ने प्रदेश वासियों को दी होली की बधाई
BY Anonymous9 March 2020 11:59 AM GMT

X
Anonymous9 March 2020 11:59 AM GMT
लखनऊ, 09 मार्च, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक शिवपाल सिंह यादव और पी0सी0एफ0 सभापति आदित्य यादव ने रंगों के पावन पर्व होली पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी और सभी के सुख एवं समृद्धि की कामना की।
श्री शिवपाल यादव ने कहा है कि होली का पर्व सभी के जीवन में खुशियों और उन्नति की सौगात लेकर आए और त्योहार की यह उमंग देश और प्रदेश की प्रगति की सूत्रधार बने।
श्री यादव ने कहा कि रंगों का त्योहार होली वसंत का और समाज में सौहार्द का उत्सव होता है। मेरी कामना है कि यह उत्सव सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने वाला हो। होली के अवसर पर लोगों के हृदयों में प्रकट होने वाला सामाजिक समरसता, साम्प्रदायिक सद्भाव और भातृत्व वर्ष पर्यन्त कायम रहे ताकि देश व प्रदेश में शान्ति और सद्भावना का वातावरण बना रहे।
Next Story