Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

महिला किसानो के ऊपर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज करना प्रशासन की क्रूरता : वीरेन्द्र सिंह

महिला किसानो के ऊपर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज करना प्रशासन की क्रूरता  : वीरेन्द्र सिंह
X


मीरजापुर

अदलहाट थाना क्षेत्र के जादोपुर करहट गाँव मे प्रशासन ने किसानों की पिटाई और फसल को रौंदने पर किसानों के धरने का चौथे दिन जारी है। किसान नेता छोटे लाल की अध्यक्षता में धरना शुरू हुयी। जिसमे रेलवे संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहाकि किसान अपनी मांग को लेकर आंदोलन कर रहा जब तक किसानों की मांग पूरी नही हो जाती तब तक किसान आंदोलन करता रहेगा। जब तक अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा उचित रेट से नही दे दिया जाता तब तक किसान आंदोलन के लिए बाध्य है। किसानों ने अपनी मांगों को दोहराते हुए कहाकि जिसकी जमीन अधिग्रहित की जा रही है उनके परिवार के सदस्य को नौकरी दिया जाय।इसी के साथ जो किसानों की जमीन मनमाने तरीके से सरकार ले रही है ऐसा नहीं होगा पहले जमीन की नापी कराकर सही किया जाय उसके बाद अधिग्रहित किया जाय। मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने कहाकि किसानों के ऊपर लाठीचार्ज की घटना का जिला प्रशासन आठ दिन बीत जाने के बाद भी किसानों का कोई सुध लेने वाला नहीं है। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहाकि प्रशासन ने कहा था कमेटी गठित करने के लिए लेकिन इस कुछ नही हुआ कोई कमेटी गठित नही हुयी। इसके साथ ही उन्होंने कहाकि कोई सरकारी अधिकारी फसलों का जायजा लेने भी नही आया। वीरेन्द्र सिंह जिला महासचिव ने कहाकि किसानो के ऊपर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज करना प्रशासन की क्रूरता की निशानी है।प्रशासन ने अभी तक दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किया। कंचन सिंह फ़ौजी जिला कोषाध्यक्ष ने कहाकि "हे ग्राम देवता नमस्कार मिट्टी से तूने किया प्यार है ग्राम देवता नमस्कार" हमारा धरना शांति पूर्वक और अहिंसात्मक रूप से चलता रहेगा जब तक हमारी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता धरना चलता रहेगा। संजय सिंह भूतपूर्व सैनिक जादोपुर ने कहाकि हम सब होली नहीं मनाएंगे क्योंकि किसान नई फसल की पूजा कर उत्साहपूर्वक दूसरे दिन होली मनाते है। अब हमारी फसले ही नहीं रही तो होली कैसे मनाया जाय

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धर्मेन्द्र सिंह,धर्मदेव उपाध्याय,मुकुटधारी सिंह,मिश्री लाल,रणजीत सिंह , जवाहिर पटेल, श्रीराम, विजय, वीरेंद्र सिंह,कमलेश सिंह, बासदेव, परशुराम मौर्या,मुनेश्वर बाबाजी, गौरीशंकर, सुरेश सिंह, लक्ष्मण सिंह, राजा सिंह, शीतला प्रसाद, लक्ष्मीना,रेनू देवी, सुनीता देवी, फूलपत्ती देवी, उर्मिला देवी,अतवारी देवी,राधिका देवी, कलावती देवी,माला,प्रभा, आदि किसान उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-:बृजेन्द्र दुबे

Next Story
Share it