रतन मंड़ल अध्यक्ष और ईश्वर चंद पटेल प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत

भारतीय पशुपालक संघ की बैठक जगपट्टी में सम्पन्न
सेवापुरी
भारतीय पशुपालक संघ(बीपीएस) की बैठक रविवार को सेवपुरो ब्लाक के जगपट्टी में हुयी। बैठक की अध्यक्षता विजय बहादुर यादव ने किया। बैठक में पशुपालकों की समस्याओ की संघर्ष के लिए संगठन की मजबूती पर चर्चा की गयी।
रतन यादव को वाराणसी मंडल का अध्यक्ष बनाया गया। ईश्वर चंद्र पटेल को प्रदेश प्रवक्ता एवं आर डी यादव को संघ का मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी।
विजय बहादुर यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारें पशुपालकों पर ध्यान नही दे रही है। पशुपालकों की समस्याओं के निराकरण पर विशेष ध्यान दे। यदि पशुपालक नही रहे तो बच्चो को दूध भी मयसर नही होगा। सिंथेटिक्स से बचपन ही बरबाद हो जायेगा। संचालन जिलाध्यक्ष बाबुलाल यादव ने किया। बैठक में दिनेश यादव गायक, अशोक यादव, वीरेंद्र पाल, रमाशंकर, हर्षवर्धन सिंह, नंदलाल प्रधान आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट:-विनोद कुमार सिंह सेवापुरी